राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने पीके को बिजनेसमैन कहा। ललन सिंह ने कहा कि पीके पर टिप्पणी करना बेकार है। पीके कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं है। वे व्यवसाय करते हैं।