Bihar New Government Formula: बिहार में नई सरकार के गठन का फाॅर्मूला तैयार कर लिया गया है। फाॅर्मूले के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार 8 या 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद और विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। इसके तत्काल बाद नई सरकार का गठन कर दिया जाएगा।
खबरों के मुताबिक, जदयू को डिप्टी सीएम के दो पद सहित भाजपा के बराबर 15 मंत्री पद दिए जाएंगे। पहले की तरह गृह विभाग और विधानसभा स्पीकर का पद भाजपा के पास ही रहेगा। इसके साथ ही जदयू पहली बार राज्य में आधिकारिक रूप से भाजपा के छोटे भाई की भूमिका में होगी।