फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान

Wed, 22 Oct 2025 02:40 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मचे विवाद पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है। दरअसल, बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब तेजस्वी यादव से सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में विवाद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, "कोई विवाद नहीं है, आपको कल सभी जवाब मिल जाएंगे।"

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस के पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने भी महागठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे पर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "तमाम काम बहुत अच्छे से चल रहे हैं। एक दो दिन में जो भी भ्रम है वो स्पष्ट हो जाएगा। 243 सीटें हैं उनमें 5-6 सीटों पर कार्यकर्ता भी उत्साह में होते हैं। लोकल परिस्थितियां होती हैं, फ्रेंडली फाइट मानी जाती है। इसे बहुत बड़े रूप में नहीं देखना चाहिए।"

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मचे विवाद पर भाजपा ने भी तंज कसा है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "महागठबंधन में महाफूट हो गई है। किसी का कोई तालमेल नहीं है। ये कई सीटों पर अलग अलग चुनाव लड़ रहे हैं। राजद के कार्यकर्ता कांग्रेस को हराने में लगे हैं। कांग्रेस के नेता राजद को हराने में लगे हैं, और जनता भी इन्हें हराने में लगी है।"

वहीं, भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा, "महागठबंधन में सिर फुटव्वल हो रहा है। महागठबंधन में अभी भी कई सीटों पर आमने सामने लड़ रहे हैं। ये जनता को क्या संदेश देंगे। जो सीटों का बंटवारा नहीं कर सका वो सरकार और राज क्या चलाएगा।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें