भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राघोपुर विधानसभा सीट से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, 'पूरी तरह से INDI गठबंधन हताशा, निराशा में हैं तेजस्वी यादव अब चिड़िया चुग गई खेत और बिहार की जनता तय कर चुकी है कि आपको जितने हसीन सपने देखने हैं देखें लेकिन बिहार की जनता आपको सजा देने वाली है...जिनके माथे पर जंगलराज का टैग लगा हुआ है जिनके समय में खर्ची व पर्ची की सरकार चलती थी और नौकरियों के बदले में गरीबों की जमीन हड़पी जाती थी और वो नए बिहार की बात कर रहे हैं। बिहार की जनता इन्हें वोट नहीं सजा देगी और आने वाले समय में INDI गठबंधन का सफाया होगा और NDA को जनता का आर्शीवाद मिलेगा।"
बिहार के मंत्री और गया विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रेम कुमार ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "बिहार को आगे ले जाने में नीतीश कुमार का हाथ है वही तेजस्वी यादव नीतीश कुमार के अगुवाई में काम कर रहे थे। आज जब अलग हो गए हैं तो इस तरह के भाषा का उपयोग कर रहे हैं जो उचित नहीं है। मुख्यमंत्री का लगातर दौरा चल रहा है वह प्रगति यात्रा में शामिल हुए.और बहुत बेहतर तरीके से अनेक काम कर रहे हैं उनके अध्यक्षता में हमने बिजली का बिल माफ किया है.तेजस्वी यादव जो बोल रहे हैं उस बात को मैं खारिज करता हूं.
बिहार के उपमुख्यमंत्री और तारापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सम्राट चौधरी ने कहा, "लालू परिवार का यही दुर्भाग्य है कि जिसने 20 साल तक बिहार को सींचने का काम किया है इस तरह का बयान उनके बेटे को क्या देना चाहिए.ये दुर्भाग्य है और लोकतंत्र के लिए शर्मसार है.उनके पिताजी 15 साल मुख्यमंत्री रहे बिहार की जनता ने देखा है। उन्होंने 94000 लोगों को भी नौकरी नहीं दी। नीतीश कुमार ने अभी तक अपने शासनकाल में 18 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी। नीतीश कुमार काम करते हैं घोषणा नहीं करते हैं.."