फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: तेजस्वी ने नीतीश के स्वास्थ्य पर दागे सवाल, भड़के चिराग ने दिया ये करारा जबाव!

Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "मुख्यमंत्री के ऊपर कई बार महागठबंधन के नेताओं के द्वारा टिप्पणी की गई है उसके बावजूद इन लोगों को सीखने की जरूरत है लेकिन ये लोग टिप्पणी कर रहे हैं.इतना होने के बाद भी ये लोग एसी कमरे बाहर नहीं निकल रहे हैं और मुख्यमंत्री जी दिन रात प्रचार करने में लगे हुए हैं तो ऐसे में किसका स्वास्थ्य बेहतर है मुख्यमंत्री का कि इन लोगों का? जो महागठबंधन के लोग एसी कमरों का मोह छोड़ नहीं पा रहे हैं और मोह छोड़ेंगे भी कैसे जो मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर उंगली उठा रहे हैं। महागठबंधन का स्वास्थ्य पूरे तरीके से खत्म हो गया है.महागठबंधन पूरे तरीके से ढह गया है तो जो लोग सीएम के ऊपर उंगली उठा रहे हैं उन्हें सीखना चाहिए कि कितनी चिंता के साथ वो दिन रात बिहार के लिए कार्य कर रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार चुनाव पर  कहा, "मैं जहां पर भी जा रहा हूं तो एक बात तय है कि NDA की सरकार बनने जा रही है। जिन लोगों को घमंड है और घमंड में दूसरों को आंखे दिखा रहे हैं राजद जैसी पार्टी पिछले बार वो जीते इसलिए थे क्योंकि NDA विभाजित था और अगर उस समय हम लोग एक होते तो ये लोग कई जगह पर अपना खाता भी नहीं खोल पाते। इस बार तो हम पांचों दल एकसाथ हैं और महागठबंधन विभाजित है पूरी परिस्थिति पलट चुकी है लेकिन उस परिस्थिति में भी NDA ने सरकार बना ली थी। तो इस बार हम कितनी मजबूती से सरकार बनाने जा रहे हैं हम जहां-जहां पर जा रहे हैं लोगों का उत्साह दिख रहा है ये दर्शाता है कि NDA बड़े बहुमत से सरकार बनने जा रही है।" इस बार महागठबंधन की हार पक्की हो गई है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें