फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: वैशाली में तेज प्रताप को RJD समर्थकों ने खदेड़ा, तेजस्वी यादव जिंदाबाद के लगाए नारे

Fri, 31 Oct 2025 02:11 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच वैशाली जिले के महनार विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को चुनावी सभा करने पहुंचे लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को विरोध का सामना करना पड़ा। सभा स्थल पर पहुंचे तेज प्रताप के सामने RJD समर्थकों ने तेजस्वी यादव जिंदाबाद और लालटेन छाप जिंदाबाद के नारे लगाए। विरोध इतना बढ़ गया कि आक्रोशित समर्थकों ने तेज प्रताप के काफिले को भी कुछ दूर तक खदेड़ दिया। इस पूरे घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस घटना को लेकर जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि सभा के दौरान कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन लौटते समय राजद के चार-पांच गुंडों ने हमारी गाड़ियों पर पत्थरबाजी की और नारे लगाए। यह एक सोची-समझी साजिश है। जय सिंह राठौर ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर RJD के उम्मीदवार रविंद्र सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, हम प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें