फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी, मैथिली ठाकुर को अलीनगर सीट से बनाया उम्मीदवार

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 15 Oct 2025 07:50 PM IST

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बीजेपी की इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। लिस्ट में पहला नाम मैथिली ठाकुर और अंतिम नाम आईपीएस छोड़ लोकसभा चुनाव लड़ चुके आनंद मिश्रा का है।

बीजेपी ने चर्चित चेहरों पर दांव खेलते हुए मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं मुजफ्फरपुर से रंजन कुमार, छपरा से छोटा कुमारी और बक्सर से चर्चित पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा को टिकट दिया गया है। आनंद मिश्रा कुछ महीने पहले ही जनसुराज को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। अब भाजपा ने उन्हें टिकट दे दिया है।

मैथिली ठाकुर भी पिछले कई दिनों से भाजपा के संपर्क में थीं। उन्हें 14 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी सदस्यता दिलाई थी। वहीं, इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावडे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मैथिली ठाकुर से मुलाकात की थी। इसके बाद से ये अनुमान लगाया जा रहा था कि मैथिली बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ सकती हैं।

बता दें कि, इससे पहले भाजपा ने एक और सूची जारी की थी। 14 अक्तूबर को भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी, इसमें 71 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई थी। भाजपा ने पहली सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें