फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: JDU के टिकट पर बाहुबली अनंत सिंह ने भरा नामांकन, निकला 1000 गाड़ियों का काफिला!

Tue, 14 Oct 2025 04:22 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा  हाई है। इन सबके बीच अब नेताओं की ओर से नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। बिहार में सबसे पहले नामांकन दाखिल करने का काम मोकामा सीट से बाहुबली अनंत सिंह ने किया है। अनंत सिंह ने आज अपने भारी समर्थकों और तकरीबन एक हजार गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे। अनंत सिंह खुली जीप में अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे थे। वहीं स्थानीय पुलिस प्रशासन ने अनंत सिंह के समर्थकों की तादाद को देखते हुए सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था कर रखी थी । इतना ही नहीं अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के लिए खाने- पीने का पूरा इंतजाम कर रखा है। साथ ही उन्होंने अपील भी की थी। भारी से भारी संख्या में लोग उनके नामांकन दाखिल में शामिल हों। इसीलिए उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकिन अनंत सिंह ने अपने समर्थकों के लिए सारी व्यवस्था कर रखी है।

 इतना ही नहीं नामांकन दाखिल करने से पहले अनंत सिंह ने अपने घर में पूजा अर्चना की इसके बाद अपने घर से भारी समर्थकों के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए। छोटे सरकार के नाम से मशहूर अनंत सिंह से मिलने और उनको माला पहनाने के लिए कार्यकर्ताओं में होड़ लग गई। वहीं मोकामा के स्थानीय लोग भी अनंत सिंह का नामांकन जुलूस देखने के लिए अपने घर की छतों पर खड़े नजर आए। हालांकि आपको बता दें कि बाहुबली नेता अनंत सिंह के ऊपर कई गंभीर मामले के केस चल चुके है। इसके बावजूद मोकामा में उनके चुनावी जीत की गारंटी मानी जाती है। वहीं राजनीति जानकारों का मानना है कि इस बार अनंत सिंह के चुनावी रण में उतरने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है। अब देखने वाली बात यह है कि क्या इस बार भी मोकामा की जनता अनंत सिंह पर भरोसा करके उनको चुनाव में जीत दिलाती है या नहीं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें