दूसरे कैबिनेट विस्तार में जदयू के कोटे से भले ही किसी मंत्री ने शपथ न ली हो, लेकिन नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे में खेल कर दिया। जदयू के कोटे के मंत्रियों के विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा है। नीतीश कुमार ने भाजपा कोटे के मंत्रियों के विभागों में कटौती की और नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया।