प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विपक्ष पर हमला बोला और भावुक होकर अपनी पीड़ा जनता से साझा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातें सुनकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भावुक हो गए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू निकले लगे।
वहीं, बाद में मीडिया से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को 20 लाख मां, बहन, बेटी सुन रही थी। उन्होंने बताया कि मां, बहन, बेटी मनुष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। जिस प्रकार कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी को गंदी गाली दी गई। इससे बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता। बिहार की धरती शर्मसार हो रही है। इसलिए मेरी आंखें नम हो गई।"
बता दें कि, अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विपक्ष को मजकर घेरा था। उन्होंने कहा, "बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है।"