फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Band: बिहार बंद में हुए अपमान पर भड़के पप्पू यादव ने दी सफाई, कर दिया ये चौंकाने वाला दावा!

Thu, 10 Jul 2025 01:23 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

पटना में वोटर लिस्ट रिवीजन के विरोध में महागठबंधन के बिहार बंद के दौरान पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ गाड़ी में चढ़ने से रोका गया। अब इस पर सांसद ने सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई अपमान नहीं है। हालांकि धक्कामुक्की में उन्हें पीछे की तरफ थोड़ी चोट लग गई। पप्पू यादव ने यह भी कहा कि कांग्रेस के साथ उनका विचारधारा का रिश्ता है। बाकी कोसी और सीमांचल के साथ उनका गहरा संबंध है।

जनता से बड़ा कुछ भी नहीं होता। राहुल-तेजस्वी के ओपन ट्रक में चढ़ने पर रोके जाने को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि सभी दलों के एक-एक नेता वहां पर मौजूद थे। किसी का नाम नहीं लिया गया था। हम तो गठबंधन में कहीं नहीं हैं। ऐसे में यह कौन-सा अपमान हो गया। इस दौरान उनका दर्द भी छलका, सांसद ने कहा, “मेरा दुर्भाग्य यह है कि कोरोना में दुनिया की मदद करो तो तब भी जीरो, बाढ़ में राजेंद्र नगर की मदद करो तब भी जीरो, सीमांचल कोसी से 7 बार संसदीय जीवन जीया। मैडम  भी सांसद बनीं। इस क्षेत्र के साथ मेरा भावनात्मक रिश्ता है। इसी तरह कांग्रेस के साथ विचारधारा का रिश्ता है।”

पप्पू यादव ने आगे कहा कि जनता से बड़ा कुछ नहीं है, इसके लिए चाहे एक बार ही नहीं एक लाख बार भी अपमानित होना मंजूर है। मगर जिसके साथ रिश्ता है, वो क्या चाहता है यह सोचना पड़ता है। बता दें कि महागठबंधन के प्रदर्शन के दौरान पटना में बुधवार को पप्पू यादव भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे। महागठबंधन के सभी दलों के प्रमुख नेताओं ने आयकर गोलंबर से शुरू हुए मार्च में हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली से पटना पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। राहुल और तेजस्वी ने एक ओपन ट्रक में सवार होकर मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान पप्पू यादव ने ट्रक में चढ़ने की कोशिश की लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने हाथ दिखाकर उन्हें रोक दिया।

इसी दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी ट्रक में नहीं चढ़ने दिया गया। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। बता दें कि पटना में आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान राहुल अन्य नेताओं के साथ एक वाहन पर सवार हुए थे. बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन ने बुधवार को राज्यव्यापी बंद बुलाया है. विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बाधित हो गया. पूर्णिया से निर्दलीय सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ ‘सचिवालय हॉल्ट‘ रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और उन्होंने रेल यातायात बाधित करने की कोशिश की.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें