बिहार में चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होने लगा है। खबर है कि महागठबंधन ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है। सूत्रों की मानें तो बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट शेयरिंग के जिस फॉर्मूले पर सहमति बनी है, उसके मुताबिक आरजेडी 145 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. वहीं, कांग्रेस को 56 से 58 सीटें मिल सकती हैं. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के खाते में 18 से 20 सीटें आ सकती हैं, सूबे की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होना है. बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे. पहले चरण में बिहार के 16 जिलों की 71 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे और शेष सीटों के लिए मतदान 11 नवंबर को होगा. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे. चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही सूबे में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं.