फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2025: विपक्षी दलों का डेलिगेशन पहुंचा चुनाव आयोग, वोटर लिस्ट पर की ये मांग।

Thu, 03 Jul 2025 08:52 AM IST
अभिलाषा पाठक वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

1 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले 11 दलों के प्रतिनिधियों ने बुधवार की देर शाम चुनाव आयोग से मुलाकात कर मतदाता पुनरीक्षण संबंधी फैसले पर फिर से विचार करने की मांग रखी. इस मुलाकात में कांग्रेस,राजद, भाकपा माले, सीपीआइ और सीपीएम समेत 11 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. चुनाव आयोग से करीब तीन घंटे की गहन विमर्श के बाद बाहर आये. मुलाकात के दौरान भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेशराम, सीपीआइ के डी राजा, राजद के मनोज कुमार झा एवं अन्य शामिल हुए. प्रतिनिधिमंडल ने आयोग द्वारा मुलाकात के संदर्भ में जारी नये प्रावधान की भी आलोचना की. कहा कि हमारे कई बड़े नेता बाहर ही छूट गये,उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी.


चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, “हम सबने बिहार की चिंता उनके सामने रखी है. मैंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का पत्र उन्हें सौंपा है. ये लोगों को बेदखल करने की साजिश है. अगर किसी भी कवायद का उद्देश्य समावेशन के बजाय बहिष्करण है, तो हम क्या कह सकते हैं. जब हमने पूछा कि जो कवायद (विशेष गहन पुनरीक्षण) 22 साल में नहीं हुई, वो अब क्यों हो रही है, तो उनके पास कोई जवाब नहीं था ? पात्रता साबित करने के लिए जो दस्तावेज जरूरी हैं, वो ज्यादातर लोगों के पास नहीं हैं.”

CPI सांसद डी. राजा ने चुनाव आयोग से मिलने के बाद कहा, “हम बिहार चुनाव कराने में आने वाली समस्याओं पर चर्चा करने के लिए वहां गए थे, क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा एक स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(S.I.R) शुरू किया गया है. हमने चुनाव आयोग से S.I.R को स्थगित करने का अनुरोध किया क्योंकि बिहार में बाढ़, भारी बारिश की आशंका है. ऐसे में कम समय में ऐसा नहीं किया जा सकता है, इसलिए S.I.R को स्थगित किया जाना चाहिए लेकिन चुनाव आयोग हमारे अनुरोधों से सहमत नहीं नज़र आया

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें