फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyclone Montha Updates: बिहार और यूपी के इन जिलों में भी चक्रवाती तूफान मोंथा का दिखेगा असर !

Wed, 29 Oct 2025 07:01 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Cyclone Montha Updates: भीषण चक्रवाती तूफान मोंथा का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश में भी चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर दिखने लगा है।

बुधवार की सुबह से ही पटना समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। भोजपुर, भागलपुर, गोपालगंज, सुपौल, सहरसा समेत कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी हुई। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन यानी 29 से 31 अक्तूबर तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। बुधवार को बिहार के सभी जिलों के अधिकांश भागों में अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मध्य दर्जे की बारिश और 30 से 40 किली प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विभाग ने किसानों से भी सावधानी बरतने की अपील की है।

बिहार के साथ-साथ यूपी में भी चक्रवाती तूफान मोंथा का असर देखने को मिल रहा है। माैसम विभाग के मुताबिक 29 से 31 अक्तूबर के बीच चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से उत्तर प्रदेश के दक्षिणी-पूर्वी इलाकों प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, भदोही आदि में गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को यूपी के दक्षिणी जिलों सोनभद्र, वाराणसी के साथ ही बुंदेलखंड के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें