Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले पर बड़ा एक्शन हुआ है। बिहार के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) सुधांशु कुमार ने सोमवार को बताया कि इस मामले में 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।