काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान शुक्रवार को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अपनी गवाही में खुद को बेकसूर बताया और कहा कि मुझे झूठा फंसाया गया है।सलमान ने कहा कि झूठे गवाह वन विभाग ने तैयार करवाए। वन विभाग ने यह सब पब्लिसिटी के लिए किया है। सुरक्षा कारणों की वजह से उस रात वह होटल से बाहर ही नहीं निकले थे। सलमान ने कोर्ट में 65 सवालों के जवाब दिए। कोर्ट ने सलमान से सवाल किया कि शिकार वाली रात जीप कौन चला रहा था। हाल ही में 18 जनवरी को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान को आर्म्स ऐक्ट केस में बरी कर दिया था जहां सलमान पर अवैध रूप से हथियार रखने और उससे शिकार करने का आरोप लगा था। सलमान को इस केस में संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने बरी किया था।