बरेली हिंसा में आए दिन नए-नए खुलासे सामने आ रहे है इसी क्रम में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के करीबी और शहर में हुए बवाल के आरोपी डॉ. नफीस की नावल्टी स्थित मार्केट को नगर निगम ने सोमवार को सील कर दिया गया। इसमें चौहत्तर दुकानें हैं। इसी मार्केट में आईएमसी का दफ्तर भी संचालित किया जा रहा था। उस पर भी नगर निगम ने ताला लगा दिया है। आरोप है कि नाले पर कब्जा कर यह मार्केट बनाई गई है। देर रात नफीस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, रात 12.45 बजे इंटरनेट सेवा बहाल हो गई।