बरेली में शादी समारोह में दुल्हन पर तेजाब फेंकने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की का दूल्हा बने लड़के के साथ चार साल से प्रेम संबंध था और जब उसकी शादी तय हुई तो प्रेमिका ने बदला लेने के लिए तेजाब फेंकने की साजिश रची। आरोपी लड़की अपनी सहेली के साथ विवाह मंडप में पहुंच गई और वहां बैठी दुल्हन पर तेजाब फेंक दिया। गिरफ्तारी के बाद इस लड़की ने खुद ही पुरी कहानी बयां की।