फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपाल यादव पर बैंक ने कसा शिकंजा | Rajpal Yadav Check Bounce Case | Rajpal Yadav Jail

Thu, 06 Aug 2026 05:59 PM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

चेक बाउंस मामले में फंसे जाने माने अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं... राजपाल यादव लगातार मामले में फंसते जा रहे हैं अब खबर है कि अभिनेता राजपाल यादव की संपत्ति की नीलामी होगी... जानकारी के मुताबिक यूपी के शाहजहांपुर में राजपाल यादव की दो बड़ी संपत्तियों को नीलाम किया जाएगा... फिल्म अभिनेता के ऋण नहीं चुकाने पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया राजपाल यादव की बंडा स्थित 3.10 करोड़ रुपये की संपत्ति को नीलाम करेगा... ऋण वसूली के लिए संपत्ति कुर्क कर नीलामी करने का नोटिस बैंक की ओर से शाहजहांपुर कचहरी के नजदीक स्थित उनके एक अन्य प्लॉट के बाहर भी लगाया गया है... जानकारी के मुताबिक राजपाल की पत्नी राधा और मां गोदावरी पर बैंक का 16.61 करोड़ बकाया है... अपडेट ये है कि 9 सितंबर को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उनकी दो संपत्तियां नीलाम की जानी हैं... धनराशि जमा नहीं करने पर मुंबई ऋण वसूली न्यायाधिकरण की ओर से नीलामी प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए गए हैं... 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें