Bangladesh Hindu Attack:बांग्लादेश में बिगड़ते हालात को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है. सोमवार को ममता बनर्जी ने भारत सरकार से संयुक्त राष्ट्र से संपर्क करके बांग्लादेश में शांति तैनात करने की और साथ ही वहां से सताए गए भारतीयों को वापस लाने की अपील की है. उन्होंने विदेश मंत्री से संसद में बयान जारी करने का आग्रह भी किया है.