फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balasore Student Self-Immolation Case:बालासोर छात्रा की मौत के मामले पर BJP- कांग्रेस में सियासी जंग

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 16 Jul 2025 01:30 AM IST

ओडिशा के बालासोर में स्थित फकीर मोहन महाविद्यालय की छात्रा ने उत्पीड़न की वजह से खुद को आग लगा ली थी। छात्रा को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी ने बयान दिया है। एक्स पर राहुल गांधी ने लिखा, 'ओडिशा में इंसाफ के लिए लड़ती एक बेटी की मौत, सीधे-सीधे BJP के सिस्टम द्वारा की गई हत्या है। उस बहादुर छात्रा ने यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाईस लेकिन न्याय देने के बजाय, उसे धमकाया गया, प्रताड़ित किया गया, बार-बार अपमानित किया गया, जिन्हें उसकी रक्षा करनी थी, वही उसे तोड़ते रहे। हर बार की तरह BJP का सिस्टम आरोपियों को बचाता रहा और एक मासूम बेटी को खुद को आग लगाने पर मजबूर कर दिया।'

ओडिशा के बालासोर में छात्रा ने उत्पीड़न से तंग आकर खुद को आग लगा लगी, जिस पर कांग्रेस और बीजेपी आमना-सामने है. अब इस मामले पर  भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "यह घटना बेहद दुखद है, अब इस पर विपक्ष की राजनीति करना ये उतना ही दुखद है। पुलिस ने कार्रवाई की है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है... पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं आए दिन होती हैं, लेकिन विपक्ष इन पर चुप रहते हैं..."

वहीं बालासोर की छात्रा की मौत पर राहुल गांधी के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा दी गई प्रतिक्रिया पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा, "माफी तो धर्मेंद्र प्रधान को मांगनी चाहिए। वो भारत सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री हैं...उस पर यौन उत्पीड़न और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। वो मुख्यमंत्री, सांसद, प्रिंसिपल को पत्र लिख रही थी...भाजपा का पूरा सिस्टम फैल हो गया, अगर उस बच्ची की गुहार समय रहते सुन ली होती और कार्रवाई कर दी गई होती, तो बच्ची खुद को आग के हवाले ना करती और उसके पिता को न्याय नहीं मांगना पड़ता..."

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी  ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के लिए ठोस कदम उठाए हैं, जबकि कांग्रेस ने हमेशा हर दुर्घटना में अवसर तलाशने का काम किया है. इस घटना पर ओडिशा सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. यह समय सस्ती राजनीति का नहीं, बल्कि पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने का है. राहुल गांधी को अपने इस गैर-जिम्मेदाराना बयान के लिए पीड़ित परिवार से तुरंत माफी मांगनी चाहिए."

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें