उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की सूचना से हड़कंप मच गया है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। हेलिकॉप्टर से संपर्क और उसकी लोकेशन नहीं मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें तलाश में जुट गई हैं।