यूपी के आगरा से तीन तलाक का ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को सन्न कर दिया। घरेलू हिंसा की तारीख पर अपने भाई के साथ कोर्ट पहुंची पीड़िता को उसके पति बब्लू ने कोर्ट के बाहर ही तीन तलाक दे दिया। जिसके बाद पीड़िता अपने हक की लड़ाई के लिए एसएसपी ऑफिस पहुंची।