Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की हैं, जो बेहद डरावनी हैं। 2025 और उसके बाद के लिए की गई बाबा वेंगा कई बड़ी भविष्यवाणियों ने दुनिया को डरा दिया है। बाबा वेंगा की साल 2026 की कुछ भविष्यवाणियां सामने आई हैं, जिन्होंने लोगों के मन में भय पैदा कर दिया है। बाबा वेंगा ने साल 2026 के लिए विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं से लेकर तीसरे विश्व युद्ध तक की भविष्यवाणी की है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2026 में तीसरा विश्व युद्ध छिड़ सकता है। उन्होंने दावा किया था कि वसंत ऋतु में पूर्वी देशों के बीच युद्ध की शुरुआत होगी और यही युद्ध पश्चिमी देशों को तबाह कर देगा। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा था कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 'दुनिया के स्वामी' बन जाएंगे और यूरोप बर्बादी की वजह से वीरान हो सकता है।
बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणियों में 2026 में विनाशकारी प्राकृतिक आपदाएं आने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि साल 2026 में कुदरती आफत ज्यादा आएंगी। इनमें भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और मौसम में बड़े बदलाव शामिल है। इन आपदाओं से धरती के करीब सात-आठ फीसदी हिस्से तबाह हो सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि पर्यावरण और जरूरी ढांचे ढहने का खतरा होगा।