फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan Bail: Azam Khan का दिखा पुराना अंदाज, जेल से रिहा होते ही... | Amar Ujala

Tue, 23 Sep 2025 03:07 PM IST
तन्मय बरनवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

23 महीने बाद आखिरकार आजम खां जेल से रिहा हो गए है इस दौरान उनका वहीं पुराना अंदाज देखने को मिला आजम कार में आगे बैठे नजर आए लेकिन इस बीच उनका वहीं पुराना अंदाज देखने को मिला वो काला चसमा, काली सदरी और सफेद कुर्ते में वो नजर आए है। जेल से निकलते वक्त जो वीडियो सामने आई है उसमें वो अपने पुराने अंदाज में ही दिख रहे है। सामने आए इस वीडियो में आप साफ तौर देख सकते है की आजम कार में बैठे नजर आ रहे है इस बीच वो काला चसमा,काला कुर्ता और सफेद कुर्ते में रहे ड्राइवर सीट के बगल उनका पुराना ही अंदाज देखने को मिला। आजम खां दो साल बाद यानि की करीबन 23 महीने बाद जेल से रिहा हुए है।  खबरों की मानें तो जिला कारागार से दो गाड़ियां बाहर आई हैं। एक गाड़ी में आजम खां चार लोगों के साथ बैठे हैं। इनमें उनके बेटे उनके प्रतिनिधि के साथ कुछ लोग शामिल थे। आजम यूपी की राजनीति में कद्दावर नेताओं में से एक गिने जाते है मुस्लिम नेताओं के बीच वो काफी लोकप्रिय है। वेस्ट यूपी में आजम का अलग ही दबदबा है।  खैर आजम की रिहाई को लेकर सुबह से ही खुफिया विभाग की टीमें, पुलिस अलर्ट दिखी इस दौरान आजम की रिहाई को लेकर कई थानों की फोर्स वहां मौजूद रही। जिला जेल के सामने ओवर ब्रिज पर भी खड़े लोगों को पुलिस हटाती नजर आई। इसके पहले, रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट में जुर्माना जमा होने के बाद आधिकारिक मेल जिला कारागार सीतापुर पहुंची। जिला कारागार ई मेल पहुंचने के बाद आजम खां रिहा हुए। 3 - 3 हजार के दो जुर्माने कोर्ट में जमा हुए। आजम खां की रिहाई को लेकर सपा नेता मौजूद रहे, बता दे की आजम खानं पर करीबन 100 से ज्यादा मामले दर्ज है, सिर्फ 93 मामले रामपुर में ही है ये मामले यूपी में बीजेपी सरकार बनने के बाद दर्ज हुए थे और इसमें से कुछ मामले राजस्व से जुड़े हुए है।  कुछ मामलों में उन्हे सजा हुई और कुछ में बारी हुए मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनपर कई मुकदमे अभी भी है। हालांकि की कुछ में उन्हे जमानत मिल चुकी है। अब एक बार फिर वो बाहर आए तो यूपी की राजनीति में हलचल तेज है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें