फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Deepotsav 2024: रामलला की पहली दीपावली को लेकर अयोध्या में भव्य तैयारी

Tue, 29 Oct 2024 11:58 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

भव्य महल में विराजे रामलला की पहली दीपावली को लेकर अयोध्या में इस कदर उल्लास है कि दिन और रात एक हो गए हैं। बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं...जैसे गीत रामनगरी की फिजाओं में गूंज रहे हैं। सजी-धजी, चमक-दमक रही अयोध्या को निहारने की उत्सुकता में देर रात तक श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। उधर राममंदिर में 496 साल बाद भव्य दीपावली की तैयारी पूरी हो चुकी है। बुधवार से राममंदिर में दो दिनों तक उत्सव होगा, एक लाख दीप जलेंगे, अनुष्ठान होंगे। मंगलवार को दीपोत्सव से पहले  सरयू घाट पर करीब 200 महिलाओं समेत लगभग 1100 लोग सरयू आरती के पूर्वाभ्यास में शामिल हुए। इस दौरान लेजर शो का भी पूर्वाभ्यास हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें