फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia Women Cricket Controversy: क्रिकेटर एश्ले गार्डनर का साथी महिला खिलाड़ी से अफेयर का दावा!

Mon, 13 Jul 2026 09:45 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर इन दिनों मैदान पर नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी पार्टनर मोनिका राइट ने सोशल मीडिया पर ऐसे आरोप लगाए हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। आखिर क्या हैं ये आरोप? जॉर्जिया वोल का नाम इस विवाद में कैसे आया? और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस पूरे मामले पर क्या कहा? 

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर एक नए विवाद में घिर गई हैं। उनकी पार्टनर मोनिका राइट ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया है कि गार्डनर का ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जॉर्जिया वोल के साथ संबंध है। यह विवाद उस समय और बढ़ गया, जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि गार्डनर के रिश्ते के टूटने के पीछे किसी अन्य खिलाड़ी के साथ करीबी संबंध होने की बात सामने आई थी। हालांकि उस रिपोर्ट में किसी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया गया था।

विवाद ने नया मोड़ तब लिया, जब मोनिका राइट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जॉर्जिया वोल की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि मीडिया रिपोर्ट जानबूझकर अस्पष्ट रखी गई है और इसके बाद सीधे तौर पर जॉर्जिया वोल का नाम लेते हुए दावा किया कि वही इस पूरे मामले से जुड़ी हैं। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी आधिकारिक जांच की जानकारी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एश्ले गार्डनर और मोनिका राइट के रिश्ते में दरार इसी साल भारत में खेले गए महिला वनडे विश्व कप के दौरान शुरू हुई थी। रिपोर्ट में टीम से जुड़े एक अज्ञात सूत्र के हवाले से दावा किया गया कि टूर्नामेंट के दौरान राइट भारत आई थीं, लेकिन उसी समय टीम के कई खिलाड़ियों ने महसूस किया कि गार्डनर पहले जैसी नहीं दिख रही थीं।

रिपोर्ट के अनुसार, विश्व कप खत्म होने के बाद सिडनी लौटने पर गार्डनर ने राइट से कहा कि उनके रिश्ते में बदलाव आ गया है और इसके बाद दोनों अलग हो गए। दावा यह भी किया गया कि अलग होने से पहले दोनों परिवार बढ़ाने की योजना पर भी चर्चा कर रहे थे।

इस पूरे विवाद पर अब तक एश्ले गार्डनर ने कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। जॉर्जिया वोल ने भी आरोपों पर कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस मामले पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए केवल "नो कमेंट" कहा है।

गौरतलब है कि 2025 महिला वनडे विश्व कप के दौरान गार्डनर और मोनिका राइट सार्वजनिक रूप से साथ दिखाई दिए थे। उसी टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम की सुरक्षा से जुड़ी एक घटना भी सामने आई थी, जिसके बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। दोनों ने उस समय पुलिस एस्कॉर्ट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों और मीडिया रिपोर्टों तक सीमित है। आरोपों पर न तो एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वोल की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है और न ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कोई विस्तृत बयान दिया है। ऐसे में आगे दोनों खिलाड़ियों का पक्ष सामने आने के बाद ही इस विवाद की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें