पूर्व सैनिक रामकिशन का खुदकुशी के पहले का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में रामकिशन ने सुसाइड करने से पहले अपने बेटे से बात करते हुए आत्महत्या की वजह बताई है। ऑडियो में सुनाई दे रहा है, रामकिशन अपने बेटे से कह रहे हैं कि पूर्व सैनिकों के साथ अन्याय हो रहा है, मैंने जहर खा लिया है और मैं देश के लिए अपनी जान दे रहा हूं।