Atul Subhas Case: बंगलूरू में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष मामले में बंगलुरू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी निकिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी व्हाइट फील्ड डिवीजन (बंगलूरू) शिवकुमार के अनुसार, अतुल सुसाइड केस में आरोपी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से पकड़ा है। जबकि निकिता की मां निशा सिंघानिया और भाई अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है।