पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी समेत तमाम दलों के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक जताया। प्रणब मुखर्जी ने कहा कि अटल जी का जाना पूरे राष्ट्र की क्षति है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि अटल जी के पास किसी को भी अपना बना लेने की कला थी। वहीं कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर वो विपक्ष के किसी एक नेता को याद रखते हैं तो वो सिर्फ अटल बिहारी वाजपेयी जी हैं।