फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam Elections 2026: असम में कितनी सीटें जीतेगी कांग्रेस? मल्लिकार्जुन खरगे ने किया चौंकाने वाला दावा

Tue, 07 Apr 2026 05:07 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Assam Elections 2026: असम में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं, जिससे सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी जीत का दावा ठोंक रही हैं। 

इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असम की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर तीखा हमला बोला। इसके साथ ही खरगे ने दावा करते हुए कहा कि, असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

चुनावी दावों को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में 72-73 सीटें जीतकर सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा, "असम में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि कांग्रेस की करीब 73 सीटें आएंगी और जनता भी हमारे साथ है।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें