जीतू पटवारी के एमपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस के नेताओं ने खुशी जाहिर की। जीतू पटवारी को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी हैं, जिसमें सचिन पायलट और कमलनाथ भी शामिल है। इस बीच, राजस्थान के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी जीतू पटवारी के एमपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जीतू पटवारी को बधाई दी हैं। जीतू पटवारी को बधाई देते हुए अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में लिखा, "श्री जीतू पटवारी को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व श्री उमंग सिंगार को मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। हमें पूरा भरोसा है कि आप दोनों मध्यप्रदेश में पार्टी को मजबूती देते हुए प्रदेशवासियों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करेंगे।"