फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Yadav Wedding: देवर आर्यन की शादी में दिखा डिंपल यादव का अलग अंदाज, खूब किया डांस

Wed, 26 Nov 2025 08:46 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Aryan Yadav Wedding: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के परिवार में मंगलवार को शहनाई बजी। अखिलेश यादव, उनकी पत्नी डिंपल, चाचा रामगोपाल, शिवपाल समेत पूरा परिवार बराती बना। दोपहर लगभग एक बजे महोत्सव पंडाल में जयमाल होते ही पंडाल परिसर तालियों से गूंज उठा।

बता दें कि, अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी का कार्यक्रम इटावा में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सैफई स्थित आवास से बैंड-बाजों के साथ आर्यन यादव दूल्हा बनकर निकले। भाभी डिंपल यादव, भतीजी अदिति, टीना समेत पूरा परिवार बैंड बाजों की धुन पर थिरकते हुए निकले।

आयर्न यादव की शादी लद्दाख की रहने वाली सेरिंग से हुई। एक भव्य कार्यक्रम में सेरिंग और आर्यन ने एक दूसरे को माला पहनाई और सात जन्मों तक साथ रहने का वादा किया। सेरिंग और फिर आर्यन ने माला पहनाई तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें