Article 370 : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने फिर से जम्मू-कश्मीर आर्टिकल 370 की बहाली की मांग की है. साथ ही वजह भी बताई है कि क्यों जम्मू-कश्मीर में 370 की बहाली जरूरी है. उन्होंने कहा कि हम तो गौ भक्त हैं. इसलिए कश्मीर में आर्टिकल 370 की बहाली चाहते हैं. 370 लागू रहने के दौरान कश्मीर रणबीर दंड संहिता लागू था. इसके तहत गौ हत्या प्रतिबंधित था.