फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparna Yadav on Azam Khan Bail News: आजम खान की रिहाई पर क्या बोलीं अपर्णा यादव?

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 23 Sep 2025 08:14 PM IST

Aparna Yadav on Azam Khan Bail News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के सीतापुर जेल से रिहा होने पर भाजपा नेताओं के भी बयान सामने आए है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से लेकर भाजपा नेता अपर्णा यादव तक ने आजम खान की रिहाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आजम खान की रिहाई पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि, "हम सभी न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं। हर स्थिति में प्रदेश में कानून का राज स्थापित होगा।" 

वहीं, अपर्णा यादव ने आजम खान को लेकर कहा कि, "उनकी रिहाई हुई है तो कोर्ट का जो निर्णय होगा उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। इसमें भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। भाजपा ने न उन्हें जेल भेजवाया और न उन्हें छोड़वाया। ये कोर्ट की प्रक्रिया है ये उन्हें समझने दे।"

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद सपा नेता आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। वहीं, बसपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा, "यह केवल वही लोग बता सकते हैं जो अटकलें लगा रहे हैं, मैं जेल में किसी से नहीं मिला। मुझे फ़ोन करने की इजाज़त नहीं थी। इसलिए, मैं 5 साल तक पूरी तरह से बाहर के संपर्क में नहीं रहा।"
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें