फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aparna Yadav News: अपर्णा यादव ने छुए 'जेठ' अखिलेश यादव के पांव, लंबे समय बाद एकजुट हुआ सैफई परिवार

Wed, 26 Nov 2025 06:10 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने हाल ही में सैफई में आयोजित एक पारिवारिक विवाह समारोह में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और अपने जेठ अखिलेश यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। यह अवसर अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की शादी का था, जो मंगलवार को सैफई में संपन्न हुई, और इस दौरान पूरा यादव परिवार एक मंच पर एकजुट दिखाई दिया।

अपर्णा यादव अपने पति प्रतीक यादव और बेटी के साथ इस समारोह में शामिल हुईं। जब वे अखिलेश यादव से मिलीं, तो उन्होंने और प्रतीक यादव ने अखिलेश यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। अखिलेश यादव ने भी परिवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनसे बातचीत की। इस मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर भी अपर्णा यादव ने साझा किया, जिसमें वह परिवार के अन्य सदस्यों जैसे डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और शिवपाल यादव से भी मिलती हुई नजर आईं।

अपर्णा यादव ने अपनी पोस्ट में इस पारिवारिक समारोह में शामिल होने और नवविवाहित जोड़े आर्यन व सेरिंग को शुभकामनाएं देने का उल्लेख किया, और इस अवसर को "आनंद, प्रेम और एकता का मधुर क्षण" बताया। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, इस निजी पारिवारिक समारोह में अपर्णा यादव का अपने जेठ अखिलेश यादव के पैर छूना, भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मर्यादा के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। अपर्णा यादव वर्तमान में भाजपा नेता होने के साथ-साथ यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं।

आपको बता दें कि सैफई परिवार लंबे समय बाद एकजुट दिखाई दिया है किसी समारोह में। आपको बता दें कि अपर्णा यादव ने पूरे परिवार के साथ मुलाकात की और उनसे उनका हालचाल जाना है। अब अपर्णा यादव की इस आत्मियता भरी मुलाकात चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर लोग तरह- तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी के साथ अपर्णा यादव की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें