तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट और द्रमुक में 'वंशवाद की राजनीति' के बीच समानता दिखाते हुए दावा किया कि एक और 'एकनाथ शिंदे' उभर सकते हैं। अन्नामलाई के इस दावे का राजनीतिक गलियारों में अर्थ लगया जा रहा है कि सीएम स्टालिन की पार्टी के भीतर विद्रोह हो सकता है।