उत्तराखंड के पौड़ी जिले के एक रिजॉर्ट से लापता हुई 19 साल की अंकिता भंडारी की कथित रूप से हत्या कर उसके शव को चीला नहर में फेंक दिया गया है। अंकिता की हत्या को लेकर अभी कई राज खुलने बाकी है। अंकित भंडारी की हत्या को लेकर लोगों के बीच में भारी आक्रोश भी देखने को मिला है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन सवाल यह उठ रहा है कि आखिर आरोपियों ने अंकित की हत्या क्यों की, इसके पीछे क्या वजह रही है?