चंडीगढ़ में धूप खिली, तो जू के सभी जानवर अपनी मांद से बाहर निकलकर गुनगुनी धूप का लुत्फ उठाने लगे। चाहे हाथी हेमा और पार्वती हो या फिर लायन सफारी में युवराज और शिल्पा सब ने जमकर धूप के मजे लिए । साथ ही साफ मौसम होने की वजह से जू में जानवरों को देखने के लिए सैलानियों का भी जमघट लगा रहा।