फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Singh Exclusive: बिहार चुनाव से पहले अनंत सिंह ने अमर उजाला पर किया जीत का दावा

Fri, 24 Oct 2025 08:04 PM IST
साहिल सुयाल वीडियो डेस्क,अमर उजाला

बिहार की सियासत में हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बाहुबली नेता अनंत सिंह ने एक बार फिर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले अनंत सिंह ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने न सिर्फ तेजस्वी यादव पर हमला बोला, बल्कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी बयान दिया।अनंत सिंह ने कहा, “मेरे खिलाफ सबकी जमानत जब्त होगी। जो  खुद को बेटा बताते हैं, वो हर चुनाव में क्षेत्र बदलकर भाग जाते हैं। क्या हर इलाके के बेटा हैं वो?” इस बयान के साथ अनंत सिंह ने लगातार क्षेत्र बदलने के फैसले पर तंज कसते हुए उनके जनाधार पर सवाल उठाए। इसके बाद अनंत सिंह ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, “तेजस्वी तो जेल जाएंगे, और क्या पूरा परिवार जेल जाएगा। किसी अच्छे काम से जेल थोड़ी जाएंगे, चोरी में ही जाएंगे।” उनका यह बयान सीधे तौर पर राजद परिवार पर भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर हमला माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोलते हुए अनंत सिंह ने कहा, “उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है, तभी तो विकास कर रहे हैं। विपक्षी लोग बेवजह बयानबाज़ी करते हैं, और क्या करेंगे — हमारे पक्ष में तो बोलेंगे नहीं।”
यहां उन्होंने एक ओर नीतीश कुमार की कार्यशैली की सराहना की, तो दूसरी ओर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। बिहार की राजनीति में अपने बेबाक अंदाज और तीखे बयानों के लिए पहचाने जाने वाले अनंत सिंह के इन बयानों ने फिर से हलचल मचा दी है। चुनावी मौसम में जहां हर नेता अपनी सियासी जमीन मजबूत करने में जुटा है, वहीं अनंत सिंह का यह बयान आने वाले दिनों में राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ा सकता है। बिहार की सियासत में यह नया बयानबाज़ी का दौर बताता है कि आने वाला चुनाव सिर्फ वोटों की लड़ाई नहीं, बल्कि शब्दों की जंग भी होने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें