फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने राहुल गांधी की US यात्रा पर साधा निशाना

Sat, 10 Jun 2023 07:11 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

विदेश मंत्री एस जयशंकर के बाद अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। दरअसल, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हाल ही में अमेरिका गए हुए थे। वहां उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया था। इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह डाला था कि मोदी भगवान को भी बता सकते हैं कि क्या करना है। राहुल गांधी ने अपने अमेरिका दौरे पर आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को खतरा है और संस्थाओं को न्यायपालिका पर हमले हो रहे हैं। राहुल गांधी के इन बयानों पर अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा किसी भी नेता को शोभा नहीं देता कि वह विदेश में जाकर अपने देश को नीचा दिखाए। राहुल अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकते। वह भारत का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हर विदेश यात्रा में वह अपनी गलतियों को दोहराते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें