कर्नाटक में 12 मई को होनेवाले चुनाव के लिए गुरुवार शाम प्रचार थम गए। आखिरी दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए उनकी सरकार को नाकारा सरकार बताया। अमित शाह ने दावा किया कि बीजेपी कर्नाटक में बहुमत के साथ आएगी और 130 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।