केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक के बाद एक ताबड़तोड़ अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। तमिल नाडु के बाद आज वे महाराष्ट्र दौरे पर हैं। यहां पुणे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर सीएम देवेंद्र फडणवीस और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका स्वागत किया। खबरों की मानें तो अमित शाह यहां रायगढ़ किले का भी दौरा करेंगे। खास बात यह है कि शाह का रायगढ़ दौरा तब हो रहा है जबकि वहां पालकमंत्री को लेकर महायुति सहयोगियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।