एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच लाइन ऑफ कंट्रोल (LOC) पर हालात तनावपूर्ण हैं, तो दूसरी तरफ दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक शक्तियां—अमेरिका और चीन, आपसी व्यापार युद्ध को विराम देने की दिशा में आगे बढ़ चुकी हैं। लंबे समय से चल रहे टैरिफ युद्ध में अब 90 दिनों की राहत की घोषणा के साथ दोनों देशों ने वैश्विक बाजारों को थोड़ी स्थिरता दी है। यह सिर्फ एक आर्थिक समझौता नहीं, बल्कि दुनिया की व्यापारिक राजनीति में बड़ा बदलाव है। भारत के लिए यह मौका भी है और चेतावनी भी।
सोमवार को जारी एक संयुक्त बयान में अमेरिका और चीन ने पुष्टि की कि वे 90 दिनों की शुरुआती अवधि के लिए अपने पारस्परिक टैरिफ—यानी आयात शुल्क—को वापस लेंगे। इस दौरान दोनों देश व्यापार संबंधों को स्थिर करने की दिशा में गंभीर वार्ताएं जारी रखेंगे।