अमेरिका में भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के मामले के चर्चे हो रहे हैं। सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बताया कि वे भी भारतीय अदालत में जारी इस मामले को देख रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका लोकतांत्रिक मूल्यों पर साझा प्रतिबद्धता को लेकर जुड़ा हुआ है।