आम बजट के साथ ही सरकार इस बार रेलवे का बजट भी पेश कर रही है। बजट में रेलवे के खाते में आने वाली उम्मीदों को लेकर अमर उजाला टीवी ने लोगों से खास बातचीत की। लोगों ने जहां स्टेशन की सफाई और महिला सुरक्षा को लेकर अपनी उम्मीदें साझा कीं वहीं ट्रेनों का अपने निर्धारित समय पर न चलना सबसे बड़ी दिक्कत बताई। इस बातचीत में लोगों ने लगातार हो रहे ट्रेन हादसों पर भी नाराजगी जाहिर की।