फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार का सपना गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया पूरा

Mon, 10 Apr 2017 11:30 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

रविवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने 'भारत के वीर' पोर्टल का उद्घाटन किया। इस मौके पर नेशनल अवॉर्ड विजेता अक्षय कुमार भी मौजूद थे। 'भारत के वीर' पोर्टल के साथ ही 'भारत के वीर' मोबाइल एप को भी लॉन्च किया गया। 'भारत के वीर' पोर्टल और मोबाइल एप को बनाने का मकसद है केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाना। ‘भारत के वीर’ पोर्टल और मोबाइल एप पर शहीद जवानों और उनके परिवार की पूरी जानकारी बैंक खाते के साथ रहेगी, जिसमें कोई भी दानदाता सीधे तौर आर्थिक मदद दे सकेगा। पोर्टल पर हर बैंक अकाउंट के लिए 15 लाख रुपये की लिमिट तय की गई है, जैसे ही उस शहीद के अकाउंट में 15 लाख रुपये आ जाएंगे पोर्टल से उसका नाम और ब्योरा हट जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें