यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन में ‘फिल्म, टेलीविजन एवं लिबरल आर्ट्स संस्थान’ का शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि यूपी में फिल्म इंडस्ट्री आने से सोच बदलेगी. यूपी में सपा के मुकाबले कोई पार्टी नहीं है। इस कार्यक्रम में फिल्म स्टार अभिषेक बच्चन, सपा की सांसद जया बच्चन, रवि किशन सहित बॉलीवुड के कई सितारे उपस्थित थे।