समाजवादी पार्टी के यादव परिवार में भले ही विवाद सुलझने का दावा किया जा रहा हो लेकिन अब औरैया में मुलायम सिंह यादव के एक रिश्तेदार को टिकट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मुलायम के रिश्तेदार और मौजूदा विधायक प्रमोद गुप्ता ने बिधूना सीट से पार्टी का टिकट मिलने का दावा किया तो दूसरी ओर दिनेश वर्मा ने भी टिकट मिलने का दावा कर नामांकन भर दिया है। इस तरह से बिधूना सीट से समाजवादी पार्टी से टिकट मिलने का दो उम्मीदवार दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अखिलेश यादव ने पिता मुलायम के रिश्तेदार और मौजूदा विधायक प्रमोद यादव का टिकट काटा है और उनकी जगह दिनेश वर्मा को टिकट दिया है।