फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश की कांग्रेस और आरएलडी से डील पक्की!

Mon, 16 Jan 2017 08:38 PM IST
वीडियो डेस्क,अमर उजाला/नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी में जारी संग्राम के बीच खबर आ रही है कि यूपी चुनाव को लेकर सीएम अखिलेश और कांग्रेस के बीच डील पक्की हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने गठबंधन के लिए सौ सीटों की शर्त रखी है। जबकि अखिलेश 90 देने को तैयार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों तरफ से हाथ आगे बढ़ाए गए हैं। अखिलेश ने गुरुवार को प्रियंका गांधी को फोन पर जन्मदिन की बधाई दी,  जिसके बाद ये डील तय हुई है। उधर माना जा रहा है कि इस तालमेल में आरएलडी भी अखिलेश के साथ है। आरएलडी ने चुनाव में 26 सीटों की मांग रखी है, जबकि अखिलेश उन्हें 20 सीट देने को राजी हैं। जल्द ही सीट बंटवारे को लेकर आखिरी फैसला होने की उम्मीद जताई जा रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें